राजस्थान के संभाग और जिले - विस्तृत जानकारी
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का लगभग 10.4% हिस्सा घेरता है। यह राज्य अपनी ऐतिहासिक धरोहर, किलों, महलों और मरुस्थलीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। 2025 तक राजस्थान में कुल 7 संभाग और 41 जिले हैं। इस पोस्ट में हम राजस्थान के सभी संभागों और जिलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान दोनों के लिए उपयोगी रहेगा।
राजस्थान के संभाग व जिले
- संभाग स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी संभागीय आयुक्त होता है।
- जिला स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर होता है।
- संभाग - जिलों के समूह को संभाग कहा जाता है।
- विकेन्द्रीकरण - जिम्मेदारियों का विभाजन विकेन्द्रीकरण कहलाता है।
- संभाग बनाने का सबसे बड़ा मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यो का विकेन्द्रीकरण करना होता है।
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था का इतिहास
- राजस्थान में संभाग बनाने की सुरुआत सन् 1949 में सुरु हुई थी तथा 1 नवम्बर, 1956 तक राजस्थान में कुल 5 संभाग बनाये गये थे। जैसे-
- 1. जयपुर संभाग
- 2. बीकानेर संभाग
- 3. जोधपुर संभाग
- 4. कोटा संभाग
- 5. उदयपुर संभाग
- राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरुआत 1949 में हीरालाल शास्त्री की सरकार ने कीया था
- सन् 1962 -राजस्थान में मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के द्वारा अप्रेल 1962 में पहली बार संभाग बनाने की परम्परा को बंद कर दिया गया था।
- मोहनलाल सुखाड़िया - राजस्थान में सबसे लम्बा कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया थे।
- मोहनलाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है।
- अप्रेल 1962 बंद की गई संभागीय व्यवस्था को 15 जनवरी 1987 को हरिदेव जोशी की सरकार ने पुनः संभागीय व्यवस्था का प्रारंभ किया। एवं 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया। यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना।
राजस्थान का नवीनतम सातवा संभाग भरतपुर है जिसे 4 जून 2005 को नया संभाग घोषित किया गया।
राजस्थान को प्रशासनिक दृष्टि से कुल 7 संभागों और 41 जिलो में बांटा गया है।
राजस्थान को प्रशासनिक सुविधा के लिए 7 संभागों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक संभाग में कुछ जिले आते हैं। नीचे सभी संभागों और उनमें शामिल जिलों की सूची दी गई है:
1 नवंबर 1956 को राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में आया इस समय राजस्थान में 5 संभाग एवं 26 जिले थे। अभी वर्तमान में राजस्थान में कुल 7 संभाग और 41 जिले है।
➦ नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें।